प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस महा निरीक्षक श्रीमती दीपिका सूरी, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में आज रविवार दिनांक 16.10.22 को नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के 12 प्रकरण बनाए जाकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर 76 लीटर अवैध शराब जप्त की गई । शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 7 प्रकरण बनाए गए एवं बिना हेलमेट वाहन चालकों के विरुद्ध 29 चालान बनाये जाकर 7250 रूपये का समन शुल्क वसूला गया । जिले में 26 सार्वजनिक स्थानों पर नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम किए । सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के विरुद्ध 11 प्रकरण में 11 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयीं। सिगरेट एवं तंबाकू प्रोहिबिशन ऐक्ट के तहत 11 प्रकरण बनाये गये । अवैध मादक पदार्थों का नशा करने वाले कुल 19 स्थानों की चेकिंग की गई अवैध शराब पिलाने वाले कुल 38 स्थानों की चेकिंग की गई ।

