टीकमगढ़। 26 फरवरी 2025 को अंचल भर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया जहां क्षेत्र भर के शिव मंदिरों में भूत भावन भगवान भोलेनाथ की शादी रीति रिवाज और पर्व की परंपरा के अनुसार कराई गई जहां भक्तों ने इसमें शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया भगवान भोलेनाथ की नगरी कुंडेश्वर में भगवान भोलेनाथ का विवाह पूरी रस्मों के साथ कराया गया जहां हजारों की संख्या में क्षेत्र वासियों, धर्म प्रेमियों, भक्तों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के स्वरूप के दर्शन पूजन का पूण्य-लाभ अर्जित किया इस मौके पर भगवान भोलेनाथ की बारात भी बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ भक्तों द्वारा निकाली गई वहीं सभी शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और मंदिरों की साज सज्जा के साथ भगवान भोलेनाथ को भी अत्यधिक सुशोभित सभी श्रृंगारों से सजाया गया था जहां भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह कराया गया और भक्तों ने इस पर्व का पूरा धर्म लाभ अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिरों में भक्तों द्वारा तमाम धार्मिक अनुष्ठान कराए गए जहां भजन,कीर्तन, संगीतमय सुंदरकांड सहित धार्मिक कार्यक्रम किए गए और भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती का विवाह शिव मंदिरों में कराया गया।

