टीकमगढ़ । 25 फरवरी 2025 को ग्राम पंचायत केशवगढ़ में भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास जिसका सर्वे सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ के द्वारा घर-घर जाकर पात्र हितग्राही का सर्वे करवाया गया जैसे ही पात्र हितग्राहियों का सर्वे हुआ तब उनके चेहरे पर खुशी की लहर आ गई और उनमे आशा की किरण जाग गई कि अब हमारा आवास जरूर बनेगा। उल्लेखनीय है कि जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में सभी कार्य शासन जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार सरपंच श्रीमती शशि जैन द्वारा ग्रामीणों के हितों को लेकर किए जाते हैं जहां सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का सर्वे करवाया।

