टीकमगढ़। वैसे तो टीकमगढ़ नगर की यातायात व्यवस्थाओं की परंपरा सदैव एक सी चली आ रही है जहां शहर की यातायात व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं लेती हैं व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेवारी जिन अधिकारी कर्मचारियों के कंधों पर रहती है उनके बड़े-बड़े दावे और वायदे भी फेल व खोखले नजर आते हैं और यातायात व्यवस्थाएं जस कीं तस दिखाई देती है जहां नगर के चौराहों और सड़कों पर रोजाना जाम लगते हैं जिसके चलते आने जाने वालों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है यातायात व्यवस्थाओं में सुधार टीकमगढ़ नगर के लिए एक बडी़ चुनौती बना हुआ है जहां लगातार ऐसा ही आलम बना हुआ है प्रशासन इस और दावे और बायदे तो करता है लेकिन धरातल पर कोई कार्यवाही इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नजर नहीं आती है जहां आए दिन लोग इस व्यवस्था से तंग आते और जिम्मेवार अधिकारी कर्मचारियों को कोसते दिखाई देते हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर की यातायात व्यवस्थाएं पूरी तरह से खस्ता हाल हो चुकी है जहां दिनों दिन यह व्यवस्थाएं बिगड़ती ही जा रही हैं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं है और जिम्मैवार अधिकारी-कर्मचारी केवल इन व्यवस्थाओं को सुधारने के नाम पर अपनी ड्यूटी कर फॉर्मेलिटी कर रहे
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

