टीकमगढ़। एक बड़ी ही दुख भरी खबर है पूर्व विधायक शेरे बुंदेलखंड स्वर्गीय कपूर चंद्र घुवारा की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी व कांग्रेसी नेता पवन घुवारा सहित सुनील घुवारा,अनिल घुवारा की माता श्री भागवती घुवारा का बीते रोज भोपाल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया जैसे ही उनके निधन का समाचार शहर वासियों,जिले वासियों को मिला तब शोक की लहर दौड़ गई गुरुवार 27 फरवरी 2025 को सुबह करीब 10 बजे नगर के स्थानीय बानपुर रोड पर स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी और अंतिम संस्कार में सम्मिलित सभी लोगों ने स्वर्गीय श्रीमती घुवारा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस मौके पर एक शोक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया जहां उपस्थित जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं उपस्थिति जनों ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया और श्रीमती घुवारा के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्ति की इस अवसर पर तमाम जनप्रतिनिधि शहर के वरिष्ठ गण मान्य लोग पत्रकार गण एवं आम नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे जहां सभी ने स्वर्गीय श्रीमती घुवारा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोक संतिप्त परिवार को इस संकट की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

