टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश के पालन में एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायत की निराकरण हेतु गुरुवार को खनिज विभाग के दल द्वारा जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर तहसील लिधौरा में ग्राम महेवाचक 4 में नदी के समीप अवैध रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली आयशर 380 मॉडल को जप्त किया गया।
मौके पर खनिज विभाग के वाहन को देखकर को देखकर अवैध परिवहन वाहन चालक मौके से भाग गया। ट्रैक्टर ट्राली को को अन्य वाहन चालक की सहायता से थाना लिधौरा लाकर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया।
खनिज दल का नेतृत्व सहायक अधिकारी कुलदीप जैन द्वारा किया गया दल में वाहन चालक राजेश, वीरेंद्र नायक एवं होमगार्ड जवान महेंद्र, देवी सिंह, पुष्पेंद्र शामिल रहे। अवैध परिवहन का प्रकरण नियम अनुसार तैयार कर कलेक्टर के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।

