टीकमगढ़ । दिनांक 28 फरवरी 2025 को जिला पुलिस बल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक भगवानदास यादव अपना सेवा काल पूर्ण कर सेवा निर्वत्त हुए जिन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में आज दिनांक 28.02.2025 को एक कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा शॉल श्रीफल,सर्टिफिकेट, पुलिस मोमेंटम देकर इनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी बिदाई दी । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,डीएसपी अजाक दिलीप पांडेय, मुख्यलिपिक किशन लाल कुशवाहा, सूबेदार उत्तम सिंह सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का पुलिस स्टाफ एवं सेवा निर्वत्त पुलिस अधिकारी के परिवारजन उपस्थित रहे ।

