टीकमगढ़। जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में सरपंच श्रीमती शशि जैन द्वारा अमृत वाटिका का निर्माण किया गया और वहां बहुत वृक्ष लगाए गए जो आजकल फल फूल भी देने लगे हैं इसी अमृत वाटिका में सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ लगातार वृक्षारोपण करते आ रहे हैं जहां यह अमृत वाटिका बहुत ही सुंदर और सुशोभित नजर आती है सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ का कहना है कि जब भी में टीकमगढ़ से केशवगढ़ आऊंगा तब मैं एक पेड़ लाऊंगा और अमृत वाटिका में लगाऊंगा चाहे वह सप्ताह में केशवगढ़ जाए या दो दिन में जाएं या पंन्द़ह दिन में जाएं उन्होंने यह प्रण लिया है कि टीकमगढ़ से जब भी केशवगढ़ जाऊंगा तब एक पेड़ लेकर जाऊंगा और अमृत वाटिका में लगाऊंगा हालाकि इस अमृत वाटिका की ग्रामीण जन भी काफी प्रशंसा करते हैं जहां यह वृक्षारोपण प्रकृति के सौंदर्य को भी सुशोभित कर रहा है। उल्लेखनीय है कि हम सभी को पेड़ अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि वृक्ष ही हमें प्राण वायु देते हैं और हमारी प्रकृति को हरा भरा करो पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखते हैं।