टीकमगढ़ । पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 01.02.2025 से 28.02.2025 तक गुम नाबालिग बालक,बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ शहर के अस्पताल चौराहे पर ऑपरेशन मुस्कान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने आमजन एवं स्कूली छात्राओं को मुस्कान अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया एवं टीकमगढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम एवं अभियान की जानकारी दी । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे ,एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में सभी थाना,चौकी प्रभारियों द्वारा एक माह चले ऑपरेशन मुस्कान* में थाना,चौकी क्षेत्र के 33 गुम बालक, बालिकाओं की दस्तयाबी की गई । ऑपरेशन मुस्कान की दैनिक समीक्षा पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई एवं सभी थाना प्रभारियों को निरंतर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही गुम बालक,बालिकाओं की तलाश हेतु थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों को गठित किया गया जिनके द्वारा मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की सहायता से देश के विभिन्न राज्यों,महानगरों से कुल 33 गुम बालक,बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया पुलिस की उपरोक्त कार्यवाही की दस्तयाब गुम बालक,बालिकाओं द्वारा प्रशंसा की गई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया । ऑपरेशन मुस्कान अंतर्गत जिले में 01 नाबालिग बालक एवं 32 नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब किया गया जिसमें थाना कोतवाली से 04 बालिकाओं,थाना देहात से 02 ,थाना बड़ागांव से 03 ,थाना बलदेवगढ़ से 03,थाना खरगापुर से 03,थाना बुडेरा से 03 ,थाना कुड़ीला से 01 बालक 02 बालिकाएं ,थाना जतारा से 02 , थाना पलेरा से 03,थाना चंदेरा से 02,थाना लिधोरा से 02 ,थाना दिगोड़ा से 02 ,थाना मोहनगढ़ से 02 कुल 33 नाबालिग बालक,बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलवाया गया । पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुम बालक,बालिकाओं की दस्तयाबी निरंतर जारी रहेगी।

