टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले में जिला मुख्यालय सहित सभी थानाचौकी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को जन्म के पहले से गर्भ से बुढ़ापे तक सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय अभियान महिला सुरक्षा सम्मान स्वतंत्रता चलाया जा रहा है जिसमें महिला के जन्म के पहले गर्भ से बुढ़ापे तक सुरक्षा सम्मान स्वतंत्रता सुनिश्चित करने हेतु महिलाओं की उम्र एवं परिस्थिति के अनुसार नीड परी भरोसा आसरा सहारा वर्गों में अभियान में गत दिवस परी भरोसा एवं सहारा वर्ग में कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
दिनांक 28 फरवरी 2025 को गठित महिला परी पुलिस दल द्वारा परी वर्ग अंतर्गत बीड़ी कॉलोनी में 12 वर्ष तक की बच्चियों को गुड टच बेड टच सहित महिला सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन 1930 100 1098 की जानकारी से अवगत कराया गया एवं उन्हें शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई ।
इसी प्रकार ‘भरोसा महिला पुलिस दल द्वारा पुरानी टिहरी में जाकर युवतियों को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही उन्हें महिलाओं के अधिकारों एवं कानूनों से अवगत कराया गया एवं आपातकालीन स्थिति में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सेवा के संबध में भी जानकारी दी गई ।
शहर के ढोंगा क्षेत्र में निवासरत असहाय महिला के पास सहारा महिला पुलिस दल पहुँचा जहाँ उनका हालचाल जाना एवं आवश्यकताओं के संबंध मे चर्चा की गई साथ ही समस्याएं जानकर यथोचित सहायता करने का आश्वासन पुलिस दल द्वारा दिया गया साथ ही उन्हें राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

