टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,एस.डी.ओ.पी टीकमगढ़,जतारा के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना,चौकी प्रभारियों द्वारा फ़रार,इनामी,स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु कार्यवाही की जा रही है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 01.03.2025 को थाना प्रभारी बमहोरी कलाँ उप निरीक्षक रश्मि जैन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के फ़रार 01 स्थाई वारंटी राहुल पिता चंद्रभान राजपूत उम्र 21 साल निवासी ग्राम कपासी थाना बमहोरी कलाँ को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया ।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक रश्मि जैन सहित थाना बमहोरी कलाँ के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । पुलिस द्वारा उपरोक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

