टीकमगढ़। मुसीबत में किसी के काम आना सर्वोत्तम परोपकार है ऐसा परोपकार ही जीवन में सच्चे आनंद की अनुभूति कराता है। उक्त विचार श्रीमती शांति-गोकुल रजक के निवास पर मदद करने पहुंचे मानवीय संवेदना समिति के सचिव मनीराम कठैल ने व्यक्त किए और पीड़ित परिवार की मूलभूत आवश्यकताओं रोटी कपड़ा और मकान आदि के संबंधित सामग्री प्रदान की। ज्ञातव्य है कि बीते दिनों गोकुल रजक के निवासरत एकमात्र कमरे में रखी हुई संपूर्ण सामग्री अचानक आग लगने के कारण जलकर राख हो गई और संबंधित परिवार के सामने एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई जैसे ही मानवीय संवेदना समिति को उक्त घटना की खबर मिली समिति में तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार की स्थिति को देखा और मदद करने का निर्णय लिया। परिवार के लिए आवश्यक समस्त सामग्री की व्यवस्था की और पीड़ित परिवार को सामग्री उपलब्ध कराई। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरेंद्र पाल सिंह, स्वतंत्र कुमार जैन, वीरेंद्र चंसोरिया आदि ने समिति के परोपकार की मुक्त कंठ से सराहना की और आवश्यकता अनुसार अपनी ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। समिति की ओर से जो सामग्री उपलब्ध कराई उसमें आटा,चावल, दाल, तेल, मसाले, साबुन, कपड़े, चाय, शक्कर, गद्दा, एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री प्रदान की। इस मौके पर देवेंद्र योगी, मनीराम कठैल, विनोद राय इरफान अहमद, के एल टेलर सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी मानवी संवेदना समिति के प्रवक्ता विनोद कुमार राय ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

