टीकमगढ़। बुडे़रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लार बंजरया में एक 21 वर्षीय युवक का शव मंगलवार 04 मार्च 2025 को पेड़ पर लटका मिला सुबह जब लोगों ने एवं परिजनों ने देखा तब तत्काल बुडे़रा थाना को सूचना दी गई जहां सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी अंकित दुबे सहित उनकी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर कार्यवाही शुरू कर दी घटनास्थल पर फएसएल की टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई थाना प्रभारी अंकित दुबे ने बताया कि युवक नंदकिशोर दुबे का शव पेड़ पर लटका हुआ फांसी के फंदे पर मिला है जहां शव का पीएम पंचनामा पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई की जा रही है और मामले को विवेचना एवं जांच में लिया गया है थाना प्रभारी श्री दुबे ने बताया कि प्रत्येक बिंदु पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है वहीं परिजनों का आरोप है कि मारपीट कर पेड़ पर लटकाया गया है मटक के भाई शालिग्राम ने जमीनी विवाद भी बताया और आरोप लगाया कि मेरे भाई को मारा गया है जहां हत्या की आशंका परिजनों द्वारा जताई गई है मामले में बुडे़रा थाना पुलिस सहित पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी बारीकी से जांच कर रहे हैं और कार्यवाही की जा रही है।

