टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 8 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास द्वारा प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष ने कहा कि नेषनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कर, लोक अदालत का सफल बनाये। लोक अदालत में राजीनामा करने से ना किसी की हार होती है ना ही किसी की जीत होती। आपसी वैमनुष्यता खत्म होकर भाईचारा बना जाता है। प्रचार रथ के द्वारा न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थानों एवं ग्रामों में नेशनल लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, विशेष न्यायाधीश श्री संजय कुमार गुप्ता, जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश श्री एन. के. गुप्ता, श्री अनिल करौरिया, श्री प्रणयदीप ठाकुर, नोडल आॅफीसर, नेशनल लोक अदालत श्री वरूण पुनासे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती कविता सिंह संगम, श्री संगम सिंह, श्री मुदित लटोरिया, सुश्री रिशु भगत, श्रीमती नूतन रावते, श्रीमती जया दीक्षित, श्री पुष्पेन्द्र मोहन गर्ग, कु. गरिमा अलावा, श्री शुभम डहेरिया श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी टीकमगढ़, एल.ए.डीसी.एस. के पदाधिकारी सहित विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहें।

