नर्मदापुरम / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति माखननगर द्वारा ग्राम गूजरवाड़ा में महिला सम्मान कार्यक्रम रखा गया। जिसमें महिलाओं का पुष्पमाला से स्वागत किया एवं महिलाओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही आदर्श ग्राम बनाने में महिलाओं के सहयोग की अपील की गई। जिसमें नवांकुर गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति अध्यक्ष नीतिराजसिंह यादव, सचिव मनोज परसाई, सेक्टर प्रभारी सुरेश यादव, वीरेंद्र यादव, सतीश यादव, प्रदीप यादव एवं महिलाएं उपस्थित रहे।