टीकमगढ़। मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल के प्रदेश की जनता के खिलाफ जो अपमान जनक बयान दिया है जिसका विरोध लगातार विपक्ष दल कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है और इसी के विरोध में 08 मार्च 2025 शनिवार के दिन कांग्रेसियों ने एकजुट होकर एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन के डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर को सौंपा और मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान का विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई ज्ञापन देने वाले कांग्रेसियों ने कहा कि जब तक मंत्री प्रहलाद पटेल इस्तीफा नहीं देंगे तब तक कांग्रेस लगातार आंदोलन करती रहेगी । इस ज्ञापन के दौरान कांग्रेसियों में सूर्य प्रकाश मिश्रा,लक्ष्मण रैकवार,संजय नायक,गौरव शर्मा , जितेंद्र जैन क्रांतिकारी,राजीव जैन, अभय रिंकू भदौरा,जब्बार खान,पिंटू जैन,सुरेंद्र यादव, नितेश बिलगइयाँ ,इसरार मोहम्मद,अनीश खान एवं फरीद खान सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।