टीकमगढ़। स्थानीय पुलिस ग्राउंड में पुलिस प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी राकेश गिरी मुख्य रूप से मौजूद रही। कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि हमें किस तरह सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए और किस तरह नहीं जिससे कि कोई भी अप्रिय घटना ना हो सके। इसके साथ ही कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया
गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं हर एक कार्य में सबसे आगे है चाहे वह पढ़ाई हो या नौकरी हो सभी कार्यों में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। वहीं उन्होंने कहा कि अपने जिले से भी बहुत सी छात्राओं ने पीएससी परीक्षा में पास होकर अपने जिले का एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। मैं आप सभी से यही आशा करती हूं कि आप सभी इसी तरह अपनी पढ़ाई एवं नौकरी कर कर ऐसे ही अपने घर एवं परिवार का नाम रोशन करें। इसके साथ ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने महिला दिवस पर सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, एएसपी सीताराम सत्या, सुशीला राजपूत,आरआई, यातायात थाना टी आई सहित अनेक पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722