टीकमगढ़ । स्वस्थ रहे टीकमगढ की मुहिम पर भारतीय किसान संघ व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से हर रविवार को सर्किट हाउस के पास जैविक हाट बाजार लगाया जा रहा है। इसी क्रम में 09 मार्च 2025 को भी इस हाट बाजार का आयोजन किया गया इस हाट बाजार मे जिले के जागरुक नागरिको व अधिकारियो का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। इस जैविक हाट बाजार की विशेषता यह है कि इसके सभी उत्पाद गाय के गोबर व गौमूत्र से निर्मित है। इस हाट बाजार मे प्रतिदिन उपयोग होने वाला आटा नवरत्न आटा है जो अनाजों से मिलकर चोकर सहित व कोल्ड फ्रेश चक्की से निर्मित है जिससे इसके पोषक तत्व नष्ट नही होते। आज बाजार में बैर जूस भी आया जो लोकल उत्पाद को बढ़ाने का माध्यम साबित होगा। इस हाट बाजार में शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने आकर सब्जी व अन्य उत्पाद कि जमकर खरीदी की व लोगो से कहा कि अगर हमे स्वस्थ रहना है तो जैविक उत्पादों को अपनाना होगा। भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिवमोहन गिरि ने बताया कि ये नौवां बाजार है हमारे टीकमगढ़ के नागरिक स्वास्थ्य को लेकर बहुत जागरूक है जिसके कारण ये हाट बाजार 02 लाख से अधिक की बिक्री कर चुका है। जिलाध्यक्ष ने शहर के उन सभी नागरिकों को धन्यवाद दिया जो जैविक हाट बाजार में आए व खरीदी की व सभी से आने का भी आग्रह किया। इस हाट बाजार में खरीदी करने आए डाॅ राजेश बिलगैया ने कहा कि ये बहुत अच्छी पहल है जो हमें बीमारियों से बचाएगा। ओ. पी.श्रीवास्तव ने कहा कि जैविक उत्पाद हमारे पेट को स्वस्थ रखता है जिसके कारण हमें गैस नही बनती पेट हमारे शरीर का मुख्य केंद्र है यह सही रहेगा तो पूरा शरीर अच्छा कार्य करेगा। आमोद द्विवेदी ने कहा कि बहुत बहुत धन्यवाद भारतीय किसान संघ जो ऐसी शुरुआत की। किसानों ने भी भारतीय किसान संघ को किसानों का उनका भाग्य विधाता कहा उन्होनें कहा कि भारतीय किसान संघ हमारी आन, बान, शान है। जितनी चिंता हमारी भारतीय किसान संघ करता है उतनी न शासन, प्रशासन व राजनैतिक पार्टी करती है। इस हाट बाजार मे भारतीय किसान संघ जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव व तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा, योगेन्द्र वर्मा ने भी जैविक उत्पाद खरीदे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहिनी गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।