टीकमगढ़। युवा सेलर अभिराज यादव पुत्र गजराज सिंह यादव को उनकी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा पंख खेल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के तहत उन्हें रुपए 51000 की पुरस्कार राशि एक मोमेंटो और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। अभिराज ने 2023 में सेलिंग वॉटर स्पोर्ट्स की दुनिया में कदम रखा था और अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 4 मेडल जीत चुके हैं।
उन्होंने 2024 में कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें
नॉर्थ-ईस्ट रेगाटा शिलॉन्ग एसएससी यूथ रेगाटा हैदराबाद मानसून रेगाटा हैदराबाद और याई जूनियर नेशनल मैसूर शामिल हैं। इनमें से याई जूनियर नेशनल
2024 उनकी सबसे यादगार रेस रही जहाँ वे सिर्फ 1 पॉइंट से गोल्ड मेडल चूक गए। इस रोमांचक मुकाबले ने न केवल उनकी प्रतिभा को साबित किया बल्कि उन्हें और भी मजबूत बना दिया।
अभिराज का अगला लक्ष्य अपने देश का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने कहा मुझे यह सम्मान पाकर बहुत खुशी हुई। अब मेरा अगला टारगेट भारत के लिए इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में खेलना है और देश के लिए मेडल जीतना है।
उनकी इस उपलब्धि पर खेल जगत और उनके प्रशंसकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं। उनके जुनून और मेहनत को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में वे भारत के लिए गौरवशाली पल लेकर आएँगे।

