टीकमगढ़.।नगर के निजी गार्डन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक शाम महिला शक्ति के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान और उनके अधिकारों के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधें वितरित किए गए। कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह लोधी और विभिन्न महिला संगठन रहे। मंच का संचालन बालिका खुशी खादव और एकता जैन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना कहा था कि शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदानों को उजागर किया जाना चाहिए। महिलाओं की भूमिका को समाज के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण बताया गया। ग्रामीण महिलाओं को उनकी उत्पादकता से समान रूप से लाभ हो। यह कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
शानिवार की देर शाम को झांसी रोड एक निजी गार्डन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक शाम महिला शक्ति के नाम का कार्यक्रम आयोजित किया गया गया। जिला स्तर पर पहली बार आयोजित हुए कार्यक्रम में गांव के साथ शहर की महिला शक्ति एकत्र हुई और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं को ऐसे में सुदृढ़ कल के लिए और अधिक सशक्त बनाने की कोशिश की जानी चाहिए और बराबरी का अधिकार दिया जाना चाहिए। कहा कि महिलाएं ही पर्यावरण को बचाने और दुनिया को आने वाले खतरे के दुष्प्रभावों से रोकने में बदलाव की वाहक बन रही है। इस दौरान कार्यक्रम में आने वाली सभी महिलाओ ंको पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक-एक पौधा वितरित किया गया है। इसके साथ ही हिन्दी फिल्म का प्रसारण किया गया। जिसका सभी महिलाओं ने आनंद लिया। इस कार्यक्रम में जिला के साथ नगर के विभिन्न महिला संगठन एकत्र हुए।