टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने जिले वासियों को रंगों के त्योहार होली के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं और यह त्यौहार बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से एवं आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाए जाने की अपील भी की है। उन्होंने जिले वासियों से कहा है कि यह त्यौहार रंगों का पर्व है जिसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी को जबरदस्ती रंग न डालें। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है और सभी स्थानों पर पैनी दृष्टि बनाए हुए हैं। हुड़दंग्गियों पर भी ड्रोन कैमरे सहित तमाम पैंनी नजर पुलिस प्रशासन की रहेगी एसपी ने कहा है कि त्यौहार को शांति पूर्वक ही मनाएं वाहनों को नशे में ना चलाएं और आपसी भाईचारा एवं सौहार्द से पर्व मनाए। जहां सुरक्षा,शांति की संपूर्ण व्यवस्था को लेकर जिले में पूरी तरह से पुलिस बल तैनात है और चारों ओर पुलिस अपनी नजर बनाए हुए है।

