टीकमगढ़। वर्षोंं से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करती आ रही जिले की मानवीय संवेदना समिति ने होली के त्यौहार के मौके पर निराश्रित बच्चियों को 1000 रुपये नगद और होली पर्व का सामान पिचकारी, रंग,गुलाल,मिठाई,नमकीन आदि पहुंच कर दिया यह सराहनीय कार्य मानवीय संवेदना समिति द्वारा जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम माड़ूमर में पहुंचकर किया गया जब समिति ने यह सामान उन निराश्रित बेटियों को दिया तब उनके चेहरे खुशी से खिल उठे इस मौके पर समिति की ओर से समिति के सचिव मनीराम कठैल, समिति के अध्यक्ष देवेंद्र योगी, समिति के प्रवक्ता विनोद राय सहित इंजी विवेक जैन, स्वतंत्र कुमार जैन, सुशील तिवारी, सीताराम यादव, ध्रुवराज जैन, अंकित व्यास सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी समिति के प्रवक्ता विनोद कुमार राय ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

