टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने जिलावासियों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश मे कहा है कि होली का त्यौहार हम सबको भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने जिलावासियों से परंपरा के अनुरूप उत्साह एवं उमंग के साथ आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के वातावरण में यह पर्व मनाने की अपील की। उल्लेखनीय कि रंगों के पर्व होली त्यौहार की जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने सभी जिले वासियों को शुभकामनाएं दीं है और यह त्यौहार आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील भी की है।

