हमारे बुजुर्ग सभी पुलिसकर्मियों के साथ जमकर नाचे
उनके चेहरों की यह खुशी हम लोगों की अमूल्य धरोहर है
इस समय पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या एसडीओपी राहुल कटारे, रक्षित निरीक्षक विशालमालवीय ,रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल ,कोतवाली टीआई पंकज शर्मा, थाना प्रभारी खरगापुर मनोज द्विवेदी , थाना प्रभारी बुडेरा अंकित दुबे, टी आईअमित साहू
एवं समस्त थाना प्रभारी पुलिस कर्मी मौजूद रहे। मातृ पितृ छाया वृद्ध आश्रम किसी भी प्रकार का सरकारी अनुदान नहीं लेतायह आश्रम सिर्फ आपके प्यार और आशीर्वाद से ही संचालित हैऐसे में आश्रम के सुचारू संचालन हेतु टीआई कोतवाली पंकज शर्मा,टी आई अमित साहू, थाना प्रभारी बुडेरा अंकित दुबे, थाना प्रभारी खरगापुर मनोज द्विवेदी द्वारा अंशदान दिया गया वृद्ध आश्रम संचालक परिवार ने पुलिस के इस सहयोग को लेकर उनके प्रति धन्यवाद किया है। प्रेस को यह तमाम जानकारी मातृ पितृ छाया वृद्ध आश्रम की संचालिका श्रीमती श्रद्धा चौहान ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

