टीकमगढ़ – राष्ट्रीय सर्व सेन समाज संगठन जिला इकाई टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के तत्वावधान में संगठन के ऊर्जावान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश गोरेलाल सेन के मार्गदर्शन में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्व सेन समाज का भव्य होली मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य के रुप में भारतीय जनता पार्टी की ऊर्जावान जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत एवं पूर्व विधायक राकेश गिरि गोस्वामी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बारिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल बाबूजी ने की। विशिष्ट अतिथि नरेश तिवारी भाजपा,पिंटू मिश्रा, गोकल प्रजापति ,हरिप्रसाद कुशवाहा, पंकज प्रजापति महामंत्री नगर मंडल, कन्हैयालाल सेन संगठन संरक्षक, धनीराम सेन जिला अध्यक्ष टीकमगढ़, हीरालाल सेन बुडेरा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम सेन नन्नी टेहरी प्रदेश सहसचिव मुन्ना लाल सेन जिला उपाध्यक्ष, कमलेश सेन,बाल कृष्ण सेन तहसील अध्यक्ष बल्देवगढ़ जिला महामंत्री खज्जे सेन बल्देवगढ़ किशोरी लाल सेन अध्यक्ष कारी महेश सेन पहाढी तिलवारन तहसील अध्यक्ष सुरेश सेन महामंत्री कारी आदि सहित सेन संगठन के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता और सहजातीय भाई बंधु मौजूद रहे। सर्वप्रथम सभी मंचाशीन अतिथियों के द्वारा पूजनीय श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज राजपूत एवं राकेश गिरी प्रदेश अध्यक्ष गोरेलाल सेन कन्हैयालाल मुखिया किशोरी लाल कारी जिला अध्यक्ष धनीराम सेन अरविंद सेन शिक्षक अंशुल सेन इन सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए सभी को होली की शुभकामनाएं दी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा की सभी समाज बंधु ईर्ष्या द्वेष को त्याग कर आपसी मतभेद भूल कर मिलजुल कर रहे बुराइयों को त्यागे अच्छाइयों को ग्रहण करें सभी मिलजुल कर समाज हित में अच्छा कार्य करें संगठन में शक्ति होती है सरोज राजपूत एवं पूर्व विधायक ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए समाज की हर संभव मदद करने की बात कही और मुख्य अतिथियों द्वारा कहा गया कि हमेशा समाज के सुख दुख के साथी रहे हैं आगे भी रहेंगे। संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोरेलाल सेन ने सभी स्वजातीय बंधुओं को गुलाल लगाकर एवं पुष्प बर्षा कर शुभकामनाए दी। प्रेस को यह तमाम जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गोरेलाल सेन ने दी है।

