टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा दिनांक 16.03.2025 को थाना बमहोरीकलाँ एवं चौकी खजरी थाना पलेरा का औचक निरीक्षण किया जिसमें थाना,चौकी परिसर,प्रभारी कक्ष,मालखाना,रिकार्ड एवं पेंडेंसी का निरीक्षण किया । आमजन को बैठने की व्यवस्था,शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी बमहोरीकलाँ एवं चौकी प्रभारी खजरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी खजरी परिसर में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,पत्रकारगण एवं आम जनता से जनसंवाद किया । जिसमें एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम,तहसीलदार पलेरा अवंतिका तिवारी,पुलिस अधिकारी,कर्मचारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,पत्रकार,आमजन उपस्थित रहे।
जनसंवाद में लोगों द्वारा अपनी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा जिनकी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक ने सुना एवं उनका निराकरण किया एवं साथ ही *आमजन को नशा न करने एवं साइबर अपराध के बचाव के तरीकों से अवगत कराया एवं यातायात नियमों का पालन करने,महिलाओं का सम्मान करने की अपील की* ।क्षेत्रवासियों द्वारा श्रीमान का धन्यवाद किया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्रवासियों को निष्पक्ष कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने में पुलिस का सहयोग करने की अपील आमजन से की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा जिले में लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

