टीकमगढ़। जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में पंचायत के विकास कार्य शासन और जिला प्रशासन के नियम निर्देशानुसार गुणवत्ता पूर्वक कराई जा रहे हैं जहां पांचवे वित्त योजना से एक सीसी सड़क बनवाई जा रही है जिसका निरीक्षण और कार्य स्थल पर पूरे समय रहकर सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ काम करा रहे हैं वहीं सरपंच श्रीमती शशि जैन भी लगातार उसका निरीक्षण कर रहीं है जिनका कहना है कि जो भी पंचायत में विकास कार्य होंगे वह पूरी तरह से गुणवत्ता पूर्वक किए जाएंगे।

