टीकमगढ़। निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपीएटी मषीनों के लिये बनाये गये वेयर हाउस का तिमाही निरीक्षण किया जाता है। इसीक्रम में बुधवार 19 मार्च 2025 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपीएटी मषीनों के लिये कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस को खुलवाकर उसका निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस चैहान, श्रीमती सरोज राजपूत, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सूर्य प्रकाष मिश्रा, जितेन्द्र घुवारा, मुलायम सिंह अहिरवार, गिरधारी लाल, वेयर प्रभारी एपीसी सुभाष मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


