टीकमगढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मंदिर प्रांगण में रेलिंग लगाई जाने के लिए उसका सामान वर्षों से खरीदा हुआ रखा है लेकिन यह रेलिंग आज दिनांक तक लग नहीं पाई है भक्तों और श्रद्धालुओं का कहना है की बगाज माता मंदिर प्रांगण में जब भी कोई भंडारा आदि सहित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है तो उस समय आवारा मवेषी बहुत परेशान करते हैं और कार्यक्रमों को बाधित करते हैं वही भक्तों, श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए भी यह आवारा मवेशी लगातार परेशान कर रहे हैं जहां इस रेलिंग को लगाए जाने की अति आवश्यकता है भक्तों और श्रद्धालुओं ने जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से मांग की है कि अति शीघ्र यह रेलिंग लगवाई जाए तथा संबंधितों को निर्देशित किया जाए श्रद्धालुओं ने और भक्तों ने कहा है कि आगामी 30 मार्च 2025 से चैत्र माह का नवदुर्गा महोत्सव प्रारंभ होने वाला है जहां श्रद्धालुओं को रेलिंग ना लगने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है श्रद्धालुओं और भक्तों ने जिला प्रशासन से त्वरित कार्यवाही इस और कराए जाने की मांग की है।

