टीकमगढ़। लंबे समय से अटकी नगर पालिका टीकमगढ़ में परिषद की बैठक गुरुवार 20 मार्च 2025 को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक और सीएमओ ओमपाल सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई इस बैठक में करीब 181 प्रस्ताव रखे गए जिनमें से 150 प्रस्ताव पर सर्व सहमति से मोहर लग गई और 150 प्रस्ताव विकास कार्यों के लिए पारित भी किए गए इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने कहा कि सभी लोग समन्वय के साथ नगर विकास में साथ दें और नगर विकास के कार्यों को प्राथमिकता से कराऐं सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने भी सभी से समन्वय के साथ काम करने की बात कही इस मौके पर तमाम पार्षद गणों सहित नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका अभिषेक खरे रानू व संबंधित अधिकारी कर्मचारी गंण मौजूद रहे। बैठक में यह भी कहा गया कि विकास कार्यों के जो भी प्रस्ताव बाकी रहे हैं वह अगली बैठक में रखे जाएंगे और उन पर विचार विमर्श किया जाएगा।