टीकमगढ़। सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मंदिर प्रांगण में रेलिंग नहीं लग पा रही थी जिसका सामान भी वर्षों से रखा हुआ था रेलिंग ना होने के कारण मंदिर प्रांगण में आवारा मधवेषियों के द्वारा भक्तों एवं श्रद्धालुओं को परेशान किया जाता था और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान भी आवारा मवेषी परेशान करते हैं जिसके चलते यहां रेलिंग की अति आवश्यकता थी इस खबर को नर्मदा समय न्यूज़ ने प्राथमिकता से प्रकाशित कर जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और एसडीएम टीकमगढ़ लोकेंद्र सिंह सरल के संज्ञान तक पहुंचा जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए और मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने तत्काल संबंधितों को निर्देशित कर काम शुरू करा दिया है जहां अब बगाज माता मंदिर प्रांगण में रेलिंग का कार्य शुरू हो गया है और काम की गति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है की चैत्र माह के नवदुर्गा महोत्सव के पहले ही रेलिंग लग कर तैयार हो जाएगी। जिला प्रशासन की तत्परता को देखते हुए श्रद्धालुओं और भक्तों ने जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और एसडीएम टीकमगढ़ लोकेंद्र सिंह सरल के प्रति आभार जताया है और आशा जताई है की रेलिंग नवदुर्गा के पहले ही लग जाएगी।

