टीकमगढ। देवआस्था पुसतकालय मे भूमिपुत्र पवन घुवारा ने टीकमगढ निवासी साईकिल यात्री का शाल से सम्मानित करते हुए युवा व्वसायी अभिप्रिंस घुवारा ने जानकारी मे बताया कि अमन सोनी पिता सत्यनारायण सोनी आयु 25 वर्ष झिरकी बगिया टीकमगढ़ निवासी जो 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा साइकिल से कर रहे है अमन की शिक्षा बी फार्मा है। अमन का कहना है कि मेरी इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, बेटी बचाओ, पेड़ बचाओ और मानव धर्म के लिए कार्य कर यह यात्रा कर रहा हूँ अभी इस साईकिल यात्रा को स्थगित किया है जब मै नासिक मे था तब पापा के स्वास्थ्य ख़राब होने का समाचार मिला जिस कारण टीकमगढ़ आना पड़ा। अमन का कहना है कि अभी शेष यात्रा करना बाकी है। प्रेस से बातचीत के दौरान अमन सोनी ने बताया कि मेरी साइकिल यात्रा स्व प्रेरणा ही है बाकी सब बजरंगबली की कृपा से कर रहा हूं और मैंने यह यात्रा 20 अगस्त 2024 से शुरू की थी जो अभी जारी ही है।