टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा दिनांक 21.03.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम का केक कटवाकर ,मुंह मीठा कर जन्मदिन मनाया गया एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गई । उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों द्वारा भी जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं । उपरोक्त कार्यक्रम में एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे,उप पुलिस अधीक्षक दिलीप पांडे,प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण सिंह,रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल,थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पंकज शर्मा,मुख्य लिपिक किशनदयाल कुशवाहा,स्टेनों रत्नेश तिवारी,सूबेदार उत्तम सिंह,स्टेनो भागीरथ प्रजापति,उप निरीक्षक मयंक नगायच ,उप निरीक्षक प्रमोद शर्मा,रामाधार त्रिपाठी,सैयद हसन,नजमा खान,सहायक उपनिरीक्षक उमाकांत तिवारी,उमाशंकर विश्वकर्मा,घनश्याम अहिरवार,अंकित खरे ,महेश साहू,विवेक त्रिपाठी ,लक्ष्मी कड़ा,गौरव घोष ,मीनू दुबे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय,पुलिस लाइन एवं थाना कोतवाली का पुलिस बल शामिल हुआ। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना,चौकी प्रभारियों को अपने कार्यालय,थाना,चौकी में पदस्थ पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों का जन्मदिन साथ मिलकर मनाने के निर्देश दिए गए हैं ।

