टीकमगढ़ । म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमती प्रवीणा व्यास प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्रीमती सुनीता गोयल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में एवं ग्रामीण स्वावलंबन समिति के समंवय से दिनांक 22.03.2025 को झिरकी बगिया के पास, वृन्दावन तालाब टीकमगढ़ पर विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में एल.ए.डी.सी.एस. के चीफ राजकुमार लोधी द्वारा उपस्थित सामान्य जन को बताया कि विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता हे ताकि पानी के महत्व को समझा जा सके और जल के सही उपयोग और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस का उददेश्य जल संकट जल प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन से संबंधित समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना है। जल संरक्षण शबद का प्रयोग उन सभी गतिविधियों प्रथाओं और तकनीकों के लिए किया जाता है। जिनका उददेश्य मीठे पानी का सचेत और स्थायी उपयोग करना है। हमारे ग्रह पर उपलब्ध जल संसाधनों की सुरक्षा ओर संरक्षण के साथ साथ नदियों, झीलों, भूजल ओर आद्रभूमि जैसे मीठे पानी के स्रोतो की सुरक्षा ओर संरक्षण की आवश्यक हैं। साथ ही नालसा एवं सालसा द्वारा चलाई जा रही योजना के संबध में जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में श्री राजकुमार अहिरवार सचिव ग्रामीण स्वावलंबन समिति द्वारा ग्रामीण स्वावलंबन समिति द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में विधिक सहायक श्री कैलाश नारायण मिश्रा, ग्रामीण स्वावलंबन समिति के कार्यकर्ता, सहित सामान्यजन उपस्थित रहे। प्रेस कोई है तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

