टीकमगढ़। भारतीय किसान संघ व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से हर रविवार को जैविक हाट बाजार सर्किट हाउस के बगल में लगाया जा रहा है जहां अधिकारियों के साथ शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने जमकर खरीददारी की। इसी तारतम्य में माननीय एसडीएम लोकेन्द्र सिंह सरल जी व मोहनगढ़ तहसीलदार गोविंद सिंह राजपूत जी का आना हुआ एसडीम लोकेन्द्र सिंह सरल जी ने कहा कि ये बहुत अच्छी पहल है इसके सभी उत्पाद गौ आधारित है जो मानव स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है इनमें कुछ अन्य उत्पाद जो स्वयं सहायता समूह की दीदियां तैयार कर रही है वो भी यहां अपने उत्पाद लेकर आए। मोहनगढ़ तहसीलदार गोविंद सिंह जी ने कहा कि सभी को गौ आधारित उत्पाद ही उपयोग करना चाहिए तभी हम स्वस्थ रह सकते है। भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने कहा कि आज लगातार बीमारियां हमें अपनी गिरफ्त में ले रही है स्वस्थ रहे टीकमगढ़ की सोच पर ये विचार आया कि कैसे लोग स्वस्थ रहे तभी इस जैविक हाट बाजार को लगवाने का सोचा व माननीय कलेक्टर अवधेश कुमार शर्मा जी व भारतीय किसान संघ ने 12 जनवरी को इसकी शुरुआत करायी। लोगों के रूझान को देखकर लगा कि लोग शायद पहले से ही इसका इंतजार कर रहे थे भारतीय किसान संघ और भी किसानों को जागरूक कर जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। प्रदेश में दमोह, इंदौर व टीकमगढ़ में यह हाट बाजार हर रविवार को लगाया जा रहा है। आने वाले समय में यह बाजार और बढ़ेगा ये हम आशा करते है। इस अवसर पर जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह सोलंकी, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती, तहसील जैविक खेती प्रमुख जगदीश लोधी, किशन कुशवाहा, मुलू कुशवाहा, डाॅ. राजेश बिलगैया, मधुसूदन गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

