टीकमगढ़ । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमती प्रवीणा व्यास प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्रीमती सुनीता गोयल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में दिनांक 24.03.2025 को जिला चिकित्सालय परिसर मे विश्व टी.वी. दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डाॅक्टर श्री राहुल गुप्ता एवं एल.ए.डी.सी.एस. के चीफ राजकुमार लोधी द्वारा उपस्थित सामान्य जन को बताया कि हर साल 24 मार्च को हम वल्र्ड टीबी डे विश्व क्षय रोग दिवस मनाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये दिन कयों इतना खास है दरअसल इसका मकसद है लोगों को टीबी यानी क्षय रोग के बारे मंे जागरूक करना और इस बीमारी को खत्म करने के लिए मिलकर प्रयास करना। टीबी एक गंभीर संक्रामक बीमारी हे जो मुख्य रूप से फेफड़ों पर हमला करती है। इसे माइकोबैक्टीरियम टयूबर कुलोसिस नामक बैक्टीरिया फैलाता है। सबसे बड़ी बात ये है कि अगर समय पर इलाज न हो तो ये जानलेवा भी साबित हो सकती है। उक्त कार्यक्रम में विधिक सहायक श्री कैलाश नारायण मिश्रा, एल.ए.डी.सी.एस. के पदाधिकारी श्री अजीज कुरेशी, श्री रवि लोधी, चिकित्सीय स्टाप सहित सामान्यजन उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

