टीकमगढ़। 25 मार्च 2025 मंगलवार के दिन नगर में मां कर्मा बाई जयंती के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा साहू समाज द्वारा निकाली गई एवं सुबह से साहू समाज द्वारा कुंडेश्वर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम कराए गए एवं पपौरा चौराहा स्थित मां कर्मा बाई मंदिर में भी तमाम धार्मिक अनुष्ठान हुए और शाम के समय भव्य शोभा यात्रा नगर में साहू समाज द्वारा विभिन्न मार्गों एवं मुख्य चौराहों से निकाली गई जहां जगह-जगह शोभा यात्रा का समाज सेवियो,जन प्रतिनिधियों,आम लोगों ने स्वागत किया इसी क्रम में कटरा बाजार में पूर्व भाजपा के पार्षद एवं युवा भाजपा नेता संतोष चौरसिया की दुकान के समीप श्री चौरसिया सहित उनके अन्य सहयोगियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया इस मौके पर हरीश सोनी सहित काशीराम विश्वकर्मा, पत्रकार एलएस ठाकुर, पत्रकार मनोज कुमार साहू प्रिंस एवं श्री चौरसिया के अन्य सहयोगी गण मौजूद रहे।