टीकमगढ़ /बड़ागांवधसांन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी बड़ागांव में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुचि साहू के मार्गदर्शन में 25 मार्च 2025 मंगलवार के दिन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पीएएसएमए के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत सीएचसी बड़ागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ेरा, अस्तोंन और मबई में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच एवं उपचार किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान आगंतुक सभी गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें हीमोग्लोबिन स्तर की जांच ब्लड प्रेशर, वजन, और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण अल्ट्रासाउंड एवं अन्य चिकित्सकीय परामर्श उचित पोषण एवं खानपान संबंधी मार्गदर्शन आयरन, कैल्शियम और अन्य आवश्यक दवाइयों का वितरण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मिला स्वल्पाहार शासन की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषणयुक्त स्वल्पाहार भी प्रदान किया गया, जिससे उन्हें आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें और गर्भावस्था के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।—–डॉ. रुचि साहू, डॉ रवि पुरोहित,डॉ अर्चना जैन, डॉ शिखा खरे ने किया जागरूक—–खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुचि साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं से बचाव करना है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच कराने, संतुलित आहार लेने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने की सलाह दी। स्वास्थ्य शिविर में पहुँची गर्भवती महिलाओं ने निःशुल्क जांच और उपचार मिलने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने में बेहद सहायक होते हैं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की 09 एवम 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि समय पर आवश्यक जांच और उपचार प्रदान कर गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं से बचाव किया जा सके। इस दौरान सीएचसी बड़ागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ेरा, अस्तोंन और मबई के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं की देखभाल और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय कार्य किया। प्रेस कोई है तमाम जानकारी सीएचसी बड़गांव में पदस्थ संजय कुमार द्विवेदी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

