टीकमगढ़। अखिल भारतीय पंचायत परिषद नई दिल्ली से संबंधित मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद में जनपद पंचायत टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत राधापुर के उप सरपंच एवं ग्राम राधापुर के ही निवासी मान सिंह लोधी को जिले के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है उनकी यह नियुक्ति मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सिंगर ने की है श्री लोधी को मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद में टीकमगढ़ जिले के लिए कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है श्री लोधी ने परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है और प्रेस से चर्चा के दौरान श्री लोधी ने बताया कि मुझे जो दायित्व परिषद ने सौंपा है मैं उसे पूरी तत्परता और लगन के साथ बखूबी सदैव निभाने का प्रयास करूंगा श्री लोधी की इस नियुक्ति से उनके इष्ट मित्रों,संबंधी जनों एवं परिषद के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं सहित अनेकों ने उन्हें बधाईं एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

