टीकमगढ़। नगर की पुरानी टेहरी के आगे सागर रोड पर गोंगावेर हनुमान मंदिर के समीप स्थित सागर बाईपास तिगड्ढा मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जहां ना तो मुसाफिरों को इस तपती धूप में रुकने के लिए कोई छायादान है और ना ही यहां पर पेयजल पानी आदि की कोई व्यवस्था है,वैसे भी यह तिगड्ढा काफी महत्वपूर्ण तिगड्ढा है जहां यह तिगड्ढा बुडे़रा मार्ग और सागर मार्ग को जोड़ता है जहां से कई शासकीय कर्मचारी अपने-अपने कर्तव्य स्थलों पर पहुंचते हैं और यहां खड़े रहकर बसों का इंतजार करते हैं एवं मुसाफिर मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण भयंकर परेशानियों का सामना करते हैं लोगों ने इस तिगडढे पर छायादान पेयजल सहित रोशनी आदि की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने की मांग जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से की है और मुसाफिरों लोगों का कहना है कि यहां पर जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। आने-जाने वाले मुसाफिरों सहित लोगों ने कहा है कि सागर बाईपास तिगडढे पर मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण रोजाना लोग परेशान हो रहे हैं चाहे वारिस का मौसम हो या चाहे गर्मी का मौसम यहां किसी भी प्रकार की कोई सुविधा जनहित को लेकर नहीं है जिला प्रशासन सहित नगर प्रशासन से मुसाफिरों और लोगों ने मांग की है कि इस तिगड्ढे को आवश्यक एवं पर्याप्त सुविधाओं युक्त बनाया जाए और जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन इस ओर ध्यान दें। लोगों और मुसाफिरों ने यह भी बताया कि कई बार जिला प्रशासन और नगर प्रशासन को लिखित रूप से भी यहां सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिए अवगत करा चुके

