टीकमगढ़। आगामी त्योहारों एवं अलविदा जुमा को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 28 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु टीकमगढ़ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला जो शहर के मुख्य चौराहों बाजारों मस्जिदों से होता हुआ कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य मस्जिदों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं उपस्थित मुस्लिम धर्मावलंबियों से मुलाकात कर आगामी त्योहार शांति पूर्वक मनाने की अपील की ।
फ्लैग मार्च में एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय उप पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप पांडे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पंकज शर्मा सहित थाना कोतवाली देहात अजाक महिला थाना पुलिस लाइन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए ।
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा आमजन से अपील की है कि आगामी त्योहार शांति पूर्वक मनाएँ एवं किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक संदिग्ध गतिविधि में शामिल न हों ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

