टीकमगढ़ । कोविड-19 के समय अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार डयुटी करने वाले पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को म.प्र. शासन द्वारा कर्मवीर योद्धा पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम में कर्मवीर योद्धा पदक एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोविड-19 के समय अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार डयुटी करने वाले कुल 540 पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा कर्मवीर योद्धा पदक का वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी के समय टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी की । पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी,कर्मचारियों की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कोविड-19 के दौरान पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों के द्वारा फ्रंट लाईन में रहकर आम जनता की सुरक्षा का पूरी तरह से ख्याल रखा गया एवं आम लोगों को अनावश्यक अपने घरों से न निकलने एवं कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुये आम लोगों को भी कोविड-19 के नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई थी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे ,एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध शाखा श्री दिलीप पांडे सहित जिले के सभी थाना,चौकी प्रभारी शामिल हुए।

