टीकमगढ़ । जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ के द्वारा 29 मार्च 2025 को अमृत वाटिका में 02 पेड़ लगाए और पानी डाला सरपंच श्रीमती शशि जैन के द्वारा अपने बेटे से कहा गया था कि बेटे जब भी टीकमगढ़ से आना एक पेड़ लेकर जरूर आना और जहां जगह मिलेगी वहां 03 साल तक जरूर लगाना उन पेड़ों की देखरेख सरपंच श्रीमती शशि जैन एवं उनके पति विमल चंद्र जैन स्वयं करेंगे एवं पानी भी डालेंगे आज जैसे ही मैं टीकमगढ़ से दो पेड़ लेकर पहुंचा तब गांव के लोग बरगद के पेड़ के नीचे बैठे थे और कहने लगे सरपंच साहब आप जो कहते हैं वह करते जरूर हैं 28 फरवरी को रात्रि में मेरे मन में विचार आया था कि जब भी टीकमगढ़ से केशवगढ़ जाऊंगा और एक पेड़ लेकर अवश्य जाऊंगा ऐसा 03 साल तक निरंतर चलेगा।

