टीकमगढ़। एक अप्रैल 2025 शासन के निर्देषानुसार प्रदेश के साथ ही टीकमगढ़ जिले में भी नवीन शिक्षण सत्र वर्ष 2025-26 की शुरूआत आज एक अप्रैल से स्कूल चलें हम अभियान के रूप में की गई।प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें भेंट की गईं जिससे नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने में छात्राओं को कठनाई का सामना नहीं करना पड़े। राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश के तहत प्रत्येक प्राथमिक शालाओं में एफ एल एन मेले का आयोजन किया गया मेले का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर का आकलन करने की दृष्टि से किया गया मेले में पंजीयन से लेकर छात्र छात्राओं के परीक्षण हेतु पांच स्तरीय शारीरिक विकास बौद्धिक विकास भाषा विकास गणित की पूर्व तैयारी बच्चों का कोना जैसे परीक्षण कर रिकॉर्ड संधारित किया गया शासकीय प्राथमिक शाला बड़माड़ई रिगौरा में एफ एल एन मेले का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1एवं 2 के बच्चों एवं बच्चों के माता पिता सभी उपस्थित हुए कक्षा 1एवं कक्षा 2 के सभी बच्चो द्वार सभी प्रकार की गतिविधिया सफलतापूर्वक कि उपस्थित सभी माता पिता ने सहयोग किया एवं सभी शिक्षकों ने सहयोग किया मुन्ना लाल जैन संस्था प्रभारी श्रीमती बवली जैन प्राथमिक शिक्षक श्रीमती शाहीन खातून प्रा० शिक्षक सभी के सहयोग यह कार्यक्रम सफल रहा एवं सभी छात्र छात्राओं के माता पिता एवं सभी शिक्षको का आभार व्यक्त किया।