टीकमगढ़। दिनांक 03.04.2025 को सुबह थाना बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत सीएम राइज़ स्कूल के पास दो बसों की क्रासिंग के दौरान भीषण सड़क दुर्घटना हो गई थी,जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई को प्राप्त होने पर तत्काल घटना स्थल हेतु रवाना हुए एवं पुलिस बल को घटना स्थल पर पहुँचने हेतु निर्देशित किया । पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घायलों की आपातकालीन सहायता हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उपस्थित पुलिस बल को निर्देशित किया गया । पुलिस बल एवं स्थानीय सहयोग से दुर्घटना में घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बसों से बाहर निकाला एवं थाना की मोबाइल,एफआरवी वाहन से तत्काल इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया । पुलिस अधीक्षक इलाजरत घायलों का स्वास्थ जानने हेतु अस्पताल पहुँचे एवं चिकित्सकों से इलाज के संबंध में जानकारी लेते हुए उचित इलाज हेतु हरसंभव सहायता के संबंध में चर्चा की गई ।

