टीकमगढ़ । सागर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ।ओरछा कंपनी की ग्वालियर सागर यात्री बस पलटने से 10 यात्री घायल हुए हैं इनमें से गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बड़ागांव सीएससी सेंटर में उपचार के पश्चात टीकमगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बड़ागांव के नजदीक टीकमगढ़ सागर हाईवे मार्ग पर कृषि उपज मंडी के पास हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। यह घटना ओरछा कंपनी की ही इंदौर भोपाल बस की क्रॉसिंग के दौरान हुई है।
जानकारी के मुताबिक इंदौर भोपाल बस क्रमांक एमपी 36 पी4455 इंदौर से चलकर टीकमगढ़ जा रही थी तभी टीकमगढ़ से सागर की ओर जा रही ग्वालियर बस क्रमांक एमपी 36 पी1151की मंडी के पास क्रॉसिंग के दौरान आमने-सामने से हल्की टक्कर हो गई इससे सागर ग्वालियर बस असंतुलित हो गई और तेजी के साथ वहीं पर पलट गई। इस घटना में ग्वालियर बस में सवार भवानी बाई अहिरवार गणेशी अहिरवार लखन अहिरवार निवासी शाहगंढ थाना क्षेत्र नंदकिशोर लखनऊ मनोज अहिरवारअगौडी उत्तर प्रदेश मोनू सोनी गढ़ाकोटा ग्वालियर बस का क्लींनर राकेश अहिरवार सहित10 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से भवानी वाई एवं नंदकिशोर को बड़ागांव सीएससी सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर विकास सिंह बघेल ने बताया कि इन दोनों घायलों के सर में गहरी चोटे आई हैं। शेष यात्रियों के इलाज के पश्चात अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। घायल हुए यात्रियों में ज्यादातर मजदूर है और वह ग्वालियर से अपने घर जा रहे थे।
बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर बड़ा गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस एवं 100 डायल से अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी एमपी गौड ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बस पलटने से बस के आगे के शीशे टूटने के साथ बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई। वही इंदौर भोपाल बस के भी आगे के शीशे टूट गए। हालांकि यह बस भी पलटने से बच गई। स्थानीय लोगों ने बताया इंदौर भोपाल बस का चालक मनोज एवं सागर ग्वालियर बस का चालक राजेश पटेल था।
भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई को प्राप्त होने पर तत्काल घटना स्थल हेतु रवाना हुए एवं पुलिस बल को घटना स्थल पर पहुँचने हेतु निर्देशित किया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घायलों की आपातकालीन सहायता हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उपस्थित पुलिस बल को निर्देशित किया गया । पुलिस बल एवं स्थानीय सहयोग से दुर्घटना में घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बसों से बाहर निकाला एवं थाना की मोबाइल एफआरवी वाहन से तत्काल इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया ।
पुलिस अधीक्षक इलाजरत घायलों का स्वास्थ जानने हेतु अस्पताल पहुँचे एवं चिकित्सकों से इलाज के संबंध में जानकारी लेते हुए उचित इलाज हेतु हरसंभव सहायता के संबंध में चर्चा की गई ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

