टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को जानने हेतु संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पुलिस बीमारी,दुर्घटना या अन्य किसी कारणों से समस्याग्रस्त पुलिसकर्मियों से मुलाकात की एवं सभी से संवाद कर उनका एवं उनके परिजनों का हालचाल जाना साथ ही उनकी वर्तमान में आ रही समस्याओं को जाना जिसका यथोचित समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त संवाद कार्यक्रम में बताया कि पुलिस में कार्यरत सभी अधिकारी,कर्मचारी अपना दायित्व निभाकर देशभक्ति जनसेवा के संदेश को चरितार्थ करते हैं । पुलिस में विभिन्न परिस्थितियों में हमें अपनी सेवाएँ देनी होती हैं जिसका हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जिसके परिणाम स्वरूप हम अस्वस्थ भी होते हैं । स्वस्थ मानसिक एवं शारीरिक स्थिति में ही हम उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं अतः हमें अपनी जीवनशैली में योग,व्यायाम अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए ताकि हम अपनी सेवा को और बेहतर तरीके से कर सकें ।

