टीकमगढ़। रविवार 06 अप्रैल 2025 को अंचल भर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म उत्सव बडे़ ही उत्साह के साथ और धूमधाम से मनाया गया क्षेत्र भर के राम मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की धूम रही जहां दोपहर करीब 12 भगवान का जन्म मनाया गया इस अवसर पर मंदिरों मे अनेक धार्मिक कार्यक्रम भजन, कीर्तन सुंदरकांड आदि के कार्यक्रम किए गए और प्रसादी वितरण किया गया। वहीं नगर टीकमगढ़ के नजर बाग मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु राम जन्मोत्सव के दौरान मंदिर पहुंचे और श्री राम जन्मोत्सव में सम्मिलित होकर धर्म- लाभ अर्जित किया शाम के समय राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में नगर में भव्य शोभा यात्रा राम भक्तों द्वारा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए और शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहो से निकाली गई जहां जगह-जगह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की आरती,पुष्प वर्षा और शोभायात्रा का जगह-जगह समाजसेवी,जनप्रतिनिधियों और आम जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ढोल,नगाड़ों के साथ एवं डीजे के बजते राम गीतों की धुनों पर भक्त श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए और भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए । शोभा यात्रा के दौरान नगर में जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन और नगर प्रशासन की तमाम दुरुस्त व्यवस्थाएं रही जहां जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और पुलिस कप्तान मनोहर सिंह मंडलोई स्वयं शोभा यात्रा के पूर्व सड़कों पर निकले और सुरक्षा व्यवस्थाओं सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं नगर प्रशासन भी व्यवस्थाओं में जुटा रहा। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र भर में श्री रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह से मनाया गया जहां भक्तों ने जगह -जगह मंदिरों में पहुंचकर राम जन्मोत्सव के अवसर पर पुण्य- लाभ अर्जित किया वही जगह-जगह शोभा यात्राएं भी अंचल भर में निकाली गईं।

