टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई एवं कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने संयुक्त रूप से 06 अप्रैल 2025 रविवार के दिन श्री रामनवमी के अवसर पर शहर में निकलने वाले रामनवमी के जुलूस के मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जिसमें जुलूस के मार्ग में यातायात व्यवस्था,धार्मिक स्थलों की व्यवस्था,बिजली व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर किए जा रहे प्रबंध का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ।
साथ ही जुलूस व्यवस्था में लगे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से रामनवमी जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंध हेतु चर्चा की गई एवं मार्ग में साफ़ सफाई,बिजली व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,एसडीएम टीकमगढ़ लोकेंद्र सरल,एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे,नगर पालिका सीएमओ ओपी भदौरिया,तहसीलदार टीकमगढ़ अरविंद यादव,ट्रैफिक प्रभारी कैलाश पटेल,थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पंकज शर्मा सहित अन्य प्रसाशनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

