टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिला स्तरीय महिला सुरक्षा ,स्वतंत्रता एवं सम्मान अभियान ‘ अंतर्गत महिला थाना में कन्या भोजन कराया एवं शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले में जिला स्तर पर महिला सशक्तिकरण हेतु अभियान चलाए जा रहे हैं । पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 05.04.2025 को नीड,परी,भरोसा,आसरा,सहारा अभियान अंतर्गत परी वर्ग अंतर्गत महिला थाना में नवदुर्गा त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए कन्या भोजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छोटी बच्चियों को भोजन कराया गया एवं सम्मान किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चियों से संवाद किया उनसे दैनिक दिनचर्या,खेल कूद एवं पड़ाई के विषयों पर चर्चा की एवं आवश्यक सुरक्षा के मानकों से अवगत कराया । साथ ही शैक्षणिक सामग्री वितरित किए । उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम,थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक अनुमेहा गुप्ता,उप निरीक्षक धनवंती,प्रधान आरक्षक अवधेश खटीक,प्रधान आरक्षक रामसखी सहित महिला थाना का पुलिस स्टाफ शामिल हुआ ।

